भारत सरकार
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार के मंत्रालय
आप यहाँ हैं : मुख्य पृष्ठ > पाद लेख लिंक > निबंधन एवं शर्तें

निबंधन एवं शर्तें

"सूचना प्रौद्योगिकी विभाग", संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की इस आधिकारिक वेबसाइट को आम जनता को सूचना उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है। इस वेबसाइट पर प्रदर्शित दस्तावेज और सूचना केवल संदर्भ के उद्देश्य के लिए है तथा इसे कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना, पाठ, ग्राफिक्स, संपर्क या अन्य मदों के सही या पूर्ण होने की गारंटी नहीं लेता। अद्यतन और सुधार प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्धि वेब सामग्री बगै़र कोई सूचना के परिवर्तनाधीन है। यहां प्रदर्शित पाठ और संगत अधिनियम, नियमों, विनियमों, नीतिगत बयानों आदि में भिन्नता होने पर बाद वाले अर्थात ये नियम आदि मान्य होंगे।

वेबसाइट के किसी भी हिस्से में किसी विशिष्ट परामर्श या पूछताछ के उत्तर आदि के संबंध में दिये गये विचार ऐसे विशेषज्ञों/ परामर्शदाताओं/ व्यक्तियों की निजी राय/ दृष्टिकोण है और जरूरी नहीं कि यह इस विभाग या इसकी वेबसाइट का हिस्सा हो।

वेबसाइट पर कुछेक लिंक तृतीय पक्ष द्वारा अनुरक्षित अन्य वेबसाइटों पर मौजूद स्रोतों के रूप में उपलब्ध हैं जिन पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कोई नियंत्रण या संपर्क नहीं है। ये वेबसाइटें डीआईटी से बाहर की हैं और इनको देखते समय आप डीआईटी की वेबसाइट तथा इसके चैनलों से बाहर हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग न तो किसी निर्णय या वारंटी को प्रस्तुत करता है और न इन्हें पृष्ठांकित करता है या किसी भी वस्तु या सेवाओं की उपलब्धता का साक्ष्यांकन या किसी स्थलीय या अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के कारण होने वाली किसी प्रत्यक्ष या प्रभावी हानि, क्षति या नुकसान के लिए कोई जिम्मेदारी या उत्तरदायित्व लेता है, जो कि इन वेबसाइटों पर आपकी विजिटिंग तथा ट्रांजेक्शन के कारण हो सकते हैं।

वेबमास्टर
डीआईटी वेइसाइट
फैक्स: +91-11-24301851/862
ई-मेल : webmaster AT mit.gov.in


पृष्ठ, June 9, 2011 - 15:41:53 को अंतिम रूप से अद्यतन