- Site Counter: 126,037
एक्सेसिबिलिटी विशेषताओं के बारे में जानें
डी आई टी वैबसाईट को एक्सेसिबल बनाने के लिए शामिल की गई विशेषताएं निम्नाजनुसार हैं:
- मुख्य विषय को छोड़ना: पेज पर मुख्य विषय को की-बोर्ड का प्रयोग कर बार- बार खोज किए बिना देखने की सुविधा दी गई है।
- आइकन्स : टेक्सट में अंजान प्रयोगकर्ता को सूचना के बारे में आसानी से समझाने के लिए, जहां आवश्यकता है, आइकन्स दिए गए हैं। आइकन्स में की के विकल्प व आवश्यक विशेषताओं जैसे प्रिंट, ई- मेल आदि के लिए टैकस्ट लेवल उपलब्ध कराए गए हैं।
- एक्सेसिबिलिटी के विकल्प: टैक्सट का आकार बदलना, रंग विन्यास तथा टेक्सट स्पेसिंग को बढाने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
- फाइल टाइप और उस के आकार की पहचान करना: वैकल्पिक फाइल टाइप से संबंधित सूचना उसको पहचानने में प्रयोगकर्ता की मदद करने के लिए लिंक टेक्स्ट, जैसे कि फाइल का आकार सहित पीडीएफ, वर्ड, एक्सेल, के भीतर उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न फाइल टाइप के आइकन लिंक सहित उपलब्ध कराए गए हैं। इससे उपयोगकर्ता को यह निर्णय लेने में मदद मिलती है कि वह लिंक को एक्सेस/ उपयोग करना चाहता है। उदाहरणार्थ यदि कोई लिंक किसी पीडीएफ फाइल को ओपन करती है, तो लिंक टेक्सट उसकी फाइल के आकार और फाइल के प्रकार को चिह्नित करता है।
- हेडिंग:वेब पेज की सामग्री को उपयुक्त शीर्षक और उप शीर्षक का प्रयोग कर व्यवस्थित किया जाता है जिससे उसे व्यवस्थित ढांचा दिया जाता है । एच1 मुख्य शीर्षक और जबकि एच2 उप शीर्षक को दर्शाता है।
- शीर्षक: प्रत्येक वेब पेज को एक उपयुक्त4 नाम दिया गया है जिससे आपके पेज की विषयवस्तु को समझने में सरलता होगी।
- वैकल्पिक टेक्सट: कम दृष्टि वाले उपयोगकर्ताओं हेतु इमेज का विस्तृत वर्णन दिया गया है । यदि आप ऐसा ब्राउजर प्रयोग कर रहे हैं जोकि केवल टेक्सट को स्पोर्ट करता है या इमेज डिस्प्ले को बंद कर देता है, आप तब भी इमेज की अनुपस्थिति में वैकल्पिक टेक्स्ट को पढ कर जान सकते हैं कि इमेज किस प्रकार की है। इसके अतिरिक्त कुछ ब्राउजर, जब प्रयोगकर्ता माउस प्वांटर को इमेज पर रखता है/ घुमाता है, वैकल्पिक टेक्स्ट को टूल टिप के रूप में दर्शाते हैं।
- अनुकूल खोजबीन प्रणाली (कंसिसटेंट नेविगेशन मैकेनिज्म) खोजबीन के अनुकूल साधन तथा संपूर्ण वेबसाइट में प्रस्तुतिकरण को शामिल किया गया है।
- की-बोर्ड सपोर्ट: वेबसाईट को की-बोर्ड की मदद से टेब और सिफ्ट + टैब की को दबाकर ब्राउज किया जा सकता है।
- कस्टूमाइज्ड टेक्स्ट साइज: वेब पेज पर टेक्स्ट का आकार ब्राउजर से एक्सेसेबिलिटी विकल्प पेज या प्रत्येक पेज के ऊपर दिए गए टैक्स्ट के आकार के आइकन को क्लिक कर बदला जा सकता है।
- एडजस्ट कंट्रास्ट स्कीेम: यह वेबसाइट के दृष्टिहीन प्रयोगकर्ता जैसे कम दृष्टि वाले प्रयोगकर्ता तथा रंग की पहचान न कर सकने वाले प्रयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न रंग विन्यास उपलब्ध् कराता है ताकि वेब पेज की जानकारी को सुगमता से देखा जा सके।
- टेक्स्ट स्पेसिंग को बढाना: एक्सेसेबिलिटी विकल्प पेज शब्दों के बीच व्हाइट स्पेस को बढाने का विकल्प उपलब्ध कराता है। व्हाइट स्पेस को दो स्तरों तक बढाया जा सकता है। यह विकल्प उन प्रयोगकर्ताओं, जिन्हें दृष्टि दोष हो अथवा पढने में कठिनाई हो, जिसे शब्दों के बीच छोटे व्हाइट स्पेस का प्रयोग कर प्रस्तुत किया गया है, की मदद के लिए उपयोगी है।
पाद लेख लिंक:

