भारत सरकार
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार के मंत्रालय

ईएससी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (ईएससी)
कार्यपालक निदेशक
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट
प्रोमोशन काउंसिल
तीसरा तल, पीएचडी आउस
खेल गांव के सामने
नई दिल्ली-110 003
दूरभाष : +91-11-47480000
फैक्स : +91-11-26853412
ई-मेल : esc AT vsnl.com


इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी व्यापार सुविधा संगठन है। ईएससी की देश के विभिन्नम हिस्सों में कई आईसीटी उप-क्षेत्रों में 2300 सदस्य कम्पनियां हैं। इनमें शामिल हैं :

  • कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर / सर्विस इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर
  • भविष्यू के बारे में सोचना

व्यवसाय चलाना अब इतना जटिल और कठिन है, जितना पहले कभी नहीं रहा होगा। आप जानते ही हैं कि अपने लक्ष्यों को हासिल करने, प्रतियोगियों से आगे निकलने, अपने ग्राहकों को जुटाने और बनाए रखने के वास्ते हर मौके का आप लाभ उठाना चाहेंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं ......

ईएससी के पास पूरे देश में 2300 से अधिक आईसीटी निर्यातक लक्ष्यउ है। हम देशभर में सबसे बड़ी आईसीटी एसोसिएशन है। हमारी सदस्यता आईसीटी उद्योग तथा सभी आकार-प्रकार की कम्पनियों का प्रतिनिधित्व करती है।

फार्चून 500 कम्पनियों में से कई की सर्विसिंग के लिए भी हमने सदस्य।ता ले रखी है।

निर्गमित भारत के एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में, ईएससी – भारतीय आईसीटी उद्योग की प्रमुख आवाज, नीति निर्माताओं और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय समुदाय दोनों के साथ इसके सदस्य आईसीटी निर्यातकों की वास्तविक, न्यायोचित आवश्यकताओं तथा हितों का ख्याल रखती है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर सॉ फ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईएससी) निम्नलिखित के प्रोत्साहन हेतु भारत सरकार द्वारा प्रायोजित, भारत का एक प्रमुख संस्थान है :

  • इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर एंड टेलीकॉम
  • सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं सेवाएं
  • आईटीईएस/ बीपीओ

1989 में इसकी स्थापना से 200 मिलियन अमरीकी डॉलर के निर्यात प्रदर्शन के साथ, ईएससी ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं साफ्टवेयर निर्यातकों के निर्देशानुसार 2006-07 के दौरान 36-64 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक निर्यात लक्ष्य हासिल किया है। परिषद के तत्वावधान में आईटी सेवाओं का निर्यात विश्व में 200 से ज्यादा देशों तक पहुंच गया है तथा उसने भारत की गुणवत्ता तथा प्रतिस्पर्द्धा की छाप छोड़ दी है।

किसी उद्योग में जहां, प्रौद्योगिकीय अप्रचलन की डिग्री बहुत ऊंची है, ईएससी इलेक्ट्रॉनिक और कम्प्यॅटर सॉफ्टवेयर के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार क्षेत्र में भारत के स्थान को ऊंचा करने के लिए कठोर परिश्रम कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


पृष्ठ, January 17, 2012 - 09:34:02 को अंतिम रूप से अद्यतन