- Site Counter: 126,036
अर्नेट
संगणन नेटवर्किंग में शिक्षा एवं अनुसंधान (अर्नेट)
10वीं मंजिल, जीवन प्रकाश बिल्डिंग,
25, कस्तूरबा गांधी मार्ग,
नई दिल्ली - 110001, भारत
ई-मेल : webmaster AT eis.ernet.in
वैश्वीकरण और उच्च प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में अधिगम की अवधारणा में व्यापक बदलाव आया है। अधिगम और सूचना का विस्तार अधिक महत्वपूर्ण है। इंटरनेट आधारित शिक्षा और ई-अधिगम आजकल के रूझान हैं। तत्कालीन इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने इसके कथनानुसार, देश में अपनी तरह के प्रथम प्रयास के रूप में यूएनडीपी के वित्तीय सहयोग से 'अर्नेट' परियोजना की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य देश में नेटवर्किंग और इंटरनेट के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा शिक्षा में विशेषज्ञता का सृजन करना था। 'अर्नेट' उपर्युक्त उद्देश्य के लिए गत 15 वर्षों से समर्पित है। आज 'अर्नेट' देश के बड़े शहरों में प्रमुख शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों में अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराते हुए सबसे राष्ट्रव्यापी टेरेस्ट्रियल और उपग्रह नेटवर्क है। 'अर्नेट' का उद्देश्य कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने मात्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने उपयोगकर्ताओं को संगत सूचना उपलब्ध करवाकर शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों की संपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना इसका उद्देश्यध है। अनुसंधान एवं विकास तथा प्रशिक्षण 'अर्नेट' की गतिविधियों का एक अभिन्न हिस्सा हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


