- Site Counter: 125,505
सूचना प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास
सूचना संबंधी उत्पाद एवं सेवाएं दिन-प्रतिदिन हमारे जीवन का प्रमुख अंग बनते जा रहे हैं, अत: सूचना प्रौद्योगिकी के प्रत्येक क्षेत्र में क्षमताओं को और बढ़ाने की आवश्यकता है। वर्तमान नये विश्व में सूचना, संचार और संसाधनों तक व्यापक पहुंच ही शिक्षा संबंधी अपार बाधाओं को दूर करने, प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने और सकल आर्थिक विकास का एकमात्र हल है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सहायता से चलाए जा रहे अनुसंधान एवं विकास संबंधी कार्यक्रमों का उद्देश्य सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के प्रचार-प्रसार एवं समाज द्वारा उसे अपनाए जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य क्षमता निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराना, सही बुनियादी ढांचे का सृजन व वर्तमान प्रौद्योगिकियों की खोज और देश के नागरिकों को यह सभी कुछ उनकी क्षमता के अनुरूप सुलभ कराना है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश को आगे लाने का यही एकमात्र हल है। यह विभाग संबंधित वैज्ञानिक सोसायटियों के तकनीकी प्रकृति कार्यकलापों के अनुसंधान एवं विकास कार्यों को सहायता करता है और उनका समन्वयन भी करता है।
और अधिक सूचना के लिए कृपया सम्पर्क करें:
डा. देवाशीष दत्ता
वैज्ञानिक 'जी' एवं समूह समन्वयक
सूचना प्रौद्योगिकी समूह में अनुसंधान एवं विकास
दूरभाष : 24363123(का.)
फैक्स : 24363123
ई-मेल: dutta AT mit.gov.in

