- Site Counter: 125,512
एक्सेसेबिलिटी विवरण
हम यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं कि डीआईटी पोर्टल का प्रयोग सभी प्रयोगकर्ताओं द्वारा किया जा सके चाहे प्रयुक्त साधन, तकनीक अथवा योग्यता कुछ भी हो। इसका निर्माण आगंतुकों की अधिकतम एक्सेसेबिलिटी तथा उपयोगिता के उद्देश्य से किया गया है। इसके परिणामस्वरूप इस पोर्टल को बहुत से साधनों जैसे डेस्क्टॉप/लेपटॉप, कंप्यूटर, वैब-समर्थित मोबाइल यंत्रों आदि के जरिये देखा जा सकता है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है कि इस पोर्टल पर सभी सूचना सभी विकलांग लोगों को भी उपलब्ध हो। उदाहरणार्थ दृष्टिगत विकलांगता से प्रभावित प्रयोगकर्ता सहायक तकनीकों जैसे स्क्रीन रीडर्स और स्क्रीन मैग्नीफायर्स के प्रयोग से इस पोर्टल का प्रयोग कर सकता है।
इस पोर्टल को भारत सरकार द्वारा वैबसाइटों के लिए दिशानिर्देशों को पूरा करने के लिए एक्सएचटीएमएल के प्रयोग से डिजाइन किया गया है और वर्ल्ड वाइड वैब कन्सोर्टियम (डब्ल्यू3सी) द्वारा निर्धारित किए गए वैब विषय सामग्री एक्सेसेबिलिटी दिशानिर्देश के लिए स्तर ए का पालन भी किया गया है। पोर्टल के कुछ अंश बाह्य वैबसाइटों के लिंक के जरिये भी मुहैया कराए गए हैं। बाह्य वेबसाइटों का रखरखाव संबंधित विभाग द्वारा किया जाता है जो इन साइटों को उपलब्ध कराने के लिए उत्तरदायी हैं।
डीआईटी इस पोर्टल को विकलांग व्यक्तियों की पहुंच में लाने के लिए प्रयासरत है तथापि वर्तमान पोर्टल डाक्यूमेंट फार्मेट उनकी पहुंच में नहीं है। इसके अतिरिक्त, हिंदी भाषा में उपलब्ध सूचना भी पहुंच में नहीं है।
यदि इस पोर्टल का प्रयोग करने संबंधी आपकी कोई समस्या है अथवा सुझाव है, कृपया हमें प्रतिक्रिया लिखें ताकि हम इसमें आपकी मदद कर सकें। हमें आप संपर्क सूचना के साथ-साथ समस्या की प्रकृति की जानकारी भी दें।

